फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड पुल के पास मंगलवार दोपहर बाद दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान ईस्माइलपुर गांव निवासी 21 वर्षीय आदित्य और कैथल जिले के गांव पाई निवासी 20 वर्षीय रोहित के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को हिसार रोड पुल के पास रेलवे लाइन को पार करते समय दो युवक छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान गांव ईस्माइलपुर निवासी आदित्य (21) और गांव पाई निवासी रोहित (20) के रूप में हुई। रोहित के माता-पिता की मौत हो चुकी है, जिसके चलते वह अपनी बुआ के घर गांव ईस्माइलपुर रह रहा था। मृतक आदित्य और रोहित के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों मंगलवार को हादसे से एक घंटे पहले घर से खाना खाकर निकले थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर दोनों यहां कैसे पहुंचे और ट्रेन की चपेट में कैसे आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वर्जन

हिसार रोड पुल के पास दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शिनाख्त हो गई है। परिजनों का घटना के बारे में अवगत करवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें