फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोकशी के लिए लेकर जा रहे दो बैल करवाए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने पंजाब से मेवात गोकशी के लिए लेकर जा रहे दो बैलों को मुक्त करवाया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गो संवर्धन कानून के अंतर्गत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गो पुत्र सेवा के सदस्य प्रमोद ने नरवाना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि नरवाना टोल की तरफ से एक छोटा हाथी गाड़ी आ रही है, जिसमें दो बैल भरे हुए हैं। उसने उसी समय पुलिस को फोन किया और गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी टोल से शहर की तरफ जा रही थी।
उन्होंने उसे रुकवा लिया और फिर पुलिस के सहयोग से गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में दो बैल थे, जिनके मुंह बांध रखे थे और पानी, चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। गाड़ी चालक ने अपना नाम दिल्ली के राकेश और उसके साथी ने बादली निवासी पवन बताया। उन्होंने बताया कि ये बैल पंजाब से लेकर मेवात जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में राकेश और पवन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें