फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला कबड्डी प्रतियोगिता में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय बना विजेता

विज्ञापन
13जेएनडी25: विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। सीआरएसयू।
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। अंतिम दिन में चार टीमों के मध्य लीग प्रतियोगिता हुई। लीग के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

पहले स्थान पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय इस प्रतियोगिता में रहा, दूसरे स्थान पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि के तौर पर रामानंद सह मंत्री खेड़ा भारती व प्रधान वॉलीबॉल संगठन राजस्थान ने शिरक्त की। वशिष्ठ अतिथि के तौर पर कश्मीर सिंह ढिल्लों पूर्व प्राचार्य एस कॉलेज पानीपत पूर्व प्रधान खेल परिषद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने शिरकत की।
प्रतियोगिता का पहला मैच एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक व सीडीएलयू सिरसा के मध्य रहा। दूसरा मैच चौधरी रणबीर सिंह व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें डॉक्टर कश्मीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए, लक्ष्य के निर्धारण के पश्चात ही खिलाड़ी कोई उपलब्धि प्राप्त कर सकता है। नियमित अभ्यास करना चाहिए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए गुरुजनों का आदर करना चाहिए। अनुशासन में रहना चाहिए तब वह एक अच्छा खिलाड़ी बन सकता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सबको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें