फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेल्डिंग की दुकान बंदकर घर जा रहे दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले दो भाइयों का रास्ता रोककर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात 15 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दरियावाला गांव निवासी तेज सिंह ने बताया कि वह नरवाना रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। आठ मार्च को सायं के समय वह और उसका भाई भीम सिंह दुकान को सायं के समय बंद करके अपने घर दरियावाला गांव जा रहे थे। जब वह जुलानी फाटक से आगे निकले तो वहां पर चार बाइक पर लगभग 15 युवक आए और उनका रास्ता रोककर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनको गंभीर चोटें आई। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जहां से राहगीरों की सहायता से दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर लाठी व डंडों से हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें