फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर 20 मार्च को जाट धर्मशाला में बैठक करेंगे पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रधान प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई। बैठक में सबसे पहले सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने पर रोष जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जॉइंट एक्शन कमेटी हरियाणा पेंशनर्ज की बैठक 20 मार्च को जाट धर्मशाला में बुलाई गई है, जिसमें सभी विभागों के पेंशनर मांगों को लेकर रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर धर्मबीर राठी, होशियार सिंह ढिल्लों, मियां सिंह, रामकरण हुड्डा, गुरदयाल सिंह, रामनिवास, पंजाब सिंह, राजकुमार, बालकिशन, ईश्वर सिंह, महावीर, धर्मबीर, रामफल राठी, केयर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन



यह हैं कर्मचारियों की मांगें

पुरानी पेंशन लागू की जाए। सरकार की ओर से कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र जारी करके अमलीजामा दिया जाए ताकि सरकार की ओर से की गई घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं न रह जाएं। पेंशनरों की उम्र 65-70-75 होने पर 10-15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए जैसा कि अन्य राज्यों में लागू है। मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनरों का रोका गया 1.5 साल का महंगाई भत्ते का एरियर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले अनुसार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें