09जेएनडी11-मृतक सतीश और दिलबाग का फाइल फोटो।
- फोटो : kathua
जींद। सफीदों रोड स्थित सत्यम गैस एजेंसी के मालिक सगे भाइयों की प्रॉपर्टी की रंजिश में आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गैस एजेंसी के गोदाम पर हुई। इस दौरान कार में आए बदमाशों ने 10-12 राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने पहले रात करीब 11 बजे मृतकों में से एक के बेटे पर भी गोलियां चलाईं थी, लेकिन उसमें वह बाल-बाल बच गया था। उस वक्त वह स्कॉर्पियो में सवार था। स्कॉर्पियो पर 35 से ज्यादा गोलियां के निशान मिले हैं। इसके बाद हमलवार रात करीब एक बजे एजेंसी के गोदाम में घुस गए। उन्होंने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर निर्जन गांव निवासी सतीश (44) और दिलबाग (50) की हत्या कर दी। जब उन्हें जींद के अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे को नामजद कर पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात 8:30 बजे आरोपी पक्ष ने सतीश और दिलबाग के साथ मारपीट की थी। इसकी एमएलआर भी कटवाई। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद सेक्टर-11 में मृतक सतीश के बेटे पर मोहित पर फायरिंग कर दी। उसकी हत्या के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। वह किसी तरह स्कॉर्पियो समेत वहां से निकल गया। इसके बाद आरोपी सत्यम गैस के गोदाम में गए। वहां दिलबाग, सतीश और एक अन्य व्यक्ति भी था। पहले उन्होंने गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। डर के कारण अन्य व्यक्ति अंधेरे में छिप गया जबकि बदमाशों ने दिलबाग और सतीश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में आरोपी सुरेश और उसके बेटे मोहित को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद