फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को शहर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे चुराई गई बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिले के टोहाना के रतिया रोड ग्रीन पार्क निवासी कमल व गुंजा बस्ती निवासी विजय उर्फ गट्टू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 29 मई को थाना शहर नरवाना में बेलरखां निवासी जगदीप ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी बाइक को नए बस स्टैंड के पास एक कार्यालय के बाहर खड़ी किया था। कुछ समय के बाद लौटकर आया तो वह चोरी मिली। इसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह को सूचना मिली कि विजय उर्फ गट्टू मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल में बंद है। उसने यह मोटरसाइकिल चोरी की है। सूचना पर आरोपी विजय को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी कमल के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें