26जेएनडी10-सीआईए स्टाफ सफीदों पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमित उर्फ मिता। स्रोत पुलिस
- फोटो : kathua news
सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में सफीदों शहर और गांव अंटा से दो अवैध पिस्तौल और चार रौंद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मिता और विजय उर्फ बच्ची वासियान शहर सफीदों के रूप में हुई है।
सीआईए सफीदों प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि प्रधान सिपाही जितेंद्र सिंह ने पानीपत रोड स्थित श्मशान घाट के नजदीक अमित उर्फ मिता से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए। इसी प्रकार एसआई दिलबाग सिंह ने विजय उर्फ बच्ची से सफीदों-पानीपत रोड पर गांव अंटा टी प्वाइंट पर तलाशी ली तो एक अवैध पिस्तौल 315 बोर और 2 कारतूस बरामद हुए।