फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख कीमत के 414 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
डोडापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद/उचाना। पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार रात उचाना के पास नाकेबंदी कर मध्यप्रदेश से प्याज से भरे ट्रक में छुपाकर लाया जा रहा 414 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बाजार में इस डोडापोस्त की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। शनिवार को आरोपी पालवां निवासी जगरूप और करनाल के ईदगाह निवासी राकेश को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी वीरेंद्र खर्ब को शुक्रवार रात सूचना मिली कि पालवां निवासी जगरूप डोडापोस्त की तस्करी का काम करता है। शनिवार को उसे डोडा पोस्त नरवाना व पंजाब के कुछ क्षेत्र में सप्लाई करना है। उसके पास शुक्रवार को डोडापोस्त आने वाला है। इसके बाद सीआईए ने नरवाना रोड पर करसिंधु पालवां मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक को इशारा देकर रुकवाया तो चालक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 414 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। युवक ने अपनी पहचान पालवां निवासी जगरूप के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि डोडापोस्त करनाल जिला के ईदगाह निवासी राकेश से लाया था। राकेश ट्रक चालक है जो कि मध्य प्रदेश के रतलाम से डोडापोस्त को प्याज से भरे ट्रक में छुपाकर लाया था।
सीआईए प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें