फोटो 14जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने के दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। अलेवा गांव में कुलदीप की हत्या करने के दोनों आरोपी जोगेंद्र उर्फ नन्हा और दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। शराब पीते दोनों आरोपियों की कुलदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी और ईंटों से वार कर हत्या कर दी थी।
अलेवा निवासी मनदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका भाई 41 वर्षीय कुलदीप अक्सर गांव के ही जोगिंद्र और दीपक उर्फ दीपू के साथ रहता था। 12 जून सायं दीपक उर्फ दीपू उसके भाई कुलदीप को बुलाने के लिए घर आया था। फिर जोगिंद्र उर्फ नन्हा भी घर आया था। जोगिंद्र ने उनकी चारपाई भरी थी जिसकी मजदूरी लेकर चला गया था।
इसके बाद कुलदीप रात भर घर नहीं आया। सुबह छह बजे गांव का ही सुरेंद्र उर्फ छोटू उसके पास घर आया और उसने बताया कि कुलदीप का शव शिरडी मंदिर के पास पड़ा है। शव के पास खून से सनी हुई आधी ईंट, कुलदीप का मोबाइल फोन, चप्पल तथा परना पड़ा हुआ था, जिस पर भी खून लगा हुआ था।