फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री कृष्ण बेदी ने किया पौधरोपण

Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी08-शहर के वाल्मीकि भवन में पौधरोपण करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वाल्मीकि भवन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करते हुए राज्य सरकार ने भी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें