12जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। जुलाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ढिगाना निवासी सुनीत और अमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने शामलो कलां निवासी अंकित को गांव के ही बस अड्डे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। संवाद