फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध में मेडिकल संचालक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने सफीदों हुड्डा सेक्टर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान असंध स्थित दरबारा कॉलोनी निवासी परमजीत उर्फ पम्मी व व असंध स्थित वार्ड नंबर चार निवासी अमित उर्फ मिता के रूप में हुई है। इनके पास से दो अवैध पिस्तौल 315 बोर व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीआईए सफीदों टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक अब्बास खान ने बताया कि सीआईए सफीदों की टीम जींद रोड पर लाभ सिंह होटल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान ईएसआई विनोद कुमार को सूचना मिली की आदर्श कॉलोनी के साथ लगते हुड्डा सेक्टर में खाली पड़े प्लॉटों में दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची टीम ने परमजीत उर्फ पम्मी वासी व अमित उर्फ मीता को काबू कर लिया। दोनों के पास से एक-एक पिस्तौल 315 बोर व एक-एक कारतूस बरामद हुए।
उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने 25 अप्रैल की शाम को असंध में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर भी फायरिंग की थी। इस मामले में आरोपियों पर असंध थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। आरोपियों की असंध पुलिस को तलाश थी। सफीदों पुलिस पूछताछ अन्य मामलों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें