फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना मंडी में बुजुर्ग से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sun, 28 Dec 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी06: सोने की अंगूठी व रुपये ठगने के पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगने मामले में दो आरोपियों शमशेर सिंह और गुरजीत उर्फ मिन्नी निवासी करतारपुरा जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। रकम बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना उचाना के प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमदत्त निवासी छोटू राम कॉलोनी उचाना ने शिकायत दी थी कि वह घरेलू सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान रुपया चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और रजबाहा रोड की ओर साथ चल पड़े। कुछ दूरी पर कन्हैया गैस एजेंसी के पास आरोपियों ने बातों में उलझाकर बुजुर्ग के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी वजन कराने के बहाने ले ली और धोखाधड़ी कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। दोनों आरोपियों से पुलिस ने सोने की अंगूठी व 24500 रुपये बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें