कंडेला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान मजदूर और गरीबों की हितैषी सरकार है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग सरकार से संतुष्ट नजर आ रहा है। इसमें चाहे गरीब आदमी हो किसान हो व्यापारी हो कर्मचारी हो। यह सरकार दिन-रात सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास पर काम कर रही है। इसी प्रकार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा की बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को रोजगार देकर अच्छी सुशासन व्यवस्था का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाना देश की सुरक्षा और विकास के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद व भ्रष्टाचार की पार्टी है आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों के लिए केसीसी जैसी योजना चला कर सबसे बड़ा कार्य किया था।