फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
21जेएनडी24-पुलिस गिरफ्त में लोन देने के बहाने ठगी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। साइबर थाना की टीम ने धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई दिल्ली, सेक्टर 20 रोहिणी निवासी रोहित कुमार और उत्तरप्रदेश के गोंडा शहर के राजपूत मोहल्ला निवासी दीपक चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी पूजा देवी ने बताया कि शहर के सुंदर नगर निवासी राज बब्बर ने ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 जनवरी को उसके मोबाइल पर अज्ञात काल आई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि वह किसी निजी फाइनेंस कंपनी से बोल रहा है। यदि आपको लोन की आवश्यकता है तो आपको लोन ऑनलाइन हो जाएगा।

जब उसने लोन लेने बारे पूछा तो उसने बताया कि आपका दस लाख तक का लोन हो जाएगा। इसके लिए आपको एक इंश्योरेंस पॉलिसी करवानी पड़ेगी। उसके बाद उसने एक पॉलिसी के लिए 50 हजार रुपये डालने बारे कहा। इस पर उसने उसके द्वारा बताई गई यूपीआई आईडी पर अपने एक्सिस बैंक के खाता से 50 हजार रुपये डाल दिए। उसके बाद उन्होंने बताया कि लोन के लिए अलग से प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। इस पर उसने चार फरवरी को उसके द्वारा बताई गई यूपीआई आईडी पर 62 हजार रुपये डाल दिए। फिर उन्होंने उसको अपने झांसे में लेकर इंश्योरेंस पॉलिसी को अपग्रेड करने के नाम पर ट्रांजेक्शन चार्ज और जीएसटी चार्ज के नाम पर कुल तीन लाख चार हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से बरामद किए 90 हजार रुपये

जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरजिंद्र सिह ने जांच के दौरान खातों के संबंध में रिकॉर्ड हासिल किया गया। इसके आधार पर 17 मार्च को आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद करके 30 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। इसके बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो अपने साथी के बारे में बताया। फिर पुलिस ने 18 मार्च को आरोपी दीपक चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे भी दो दिन के रिमांड पर लेकर धोखाधड़ी के 60 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें