फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख कीमत की धान को चोरी कर बेचने का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित जय ज्वाला जी ट्रेडिंग कंपनी से दो ट्रकों में 22 लाख कीमत का धान लादकर पंजाब में सस्ते दाम में बेचने के आरोपी ट्रक चालक फरीदकोट की कुड़योंपती निवासी बेअंत सिंह को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इस धान को 12 लाख रुपये में पंजाब में बेच दिया था।
विज्ञापन

ट्रेडिंग कंपनी के प्रेम गोयल ने शिकायत में बताया था कि वह अपनी फर्म के तहत एसके एग्रो फाजिल्का एवं सुरेंद्र कुमार एंड कंपनी लादुका की धान की खरीद का कार्य कमीशन पर करता था। उसने धान राधा स्वामी मार्केट जीटी करनाल रोड के राजबीर शर्मा ट्रांसपोर्टर से बात की तो राजबीर ने 2 ट्रक लोडिंग कर भेजने को कहा था। उसने 12 और 23 नवंबर को दोनों ट्रकों में बारदाना सहित 22 लाख रुपये का धान लोड करवा दिया जोकि एसके एग्रो फाजिल्का और सुरेंद्र कुमार एंड कंपनी लादुका के पास पहुंचाना था। लेकिन उपरोक्त दोनों ट्रक माल समेत गायब हो गए। जब कई दिन तक धान नहीं पहुंची तो ट्रांसपोर्टर राजबीर शर्मा से बात की थी। लेकिन उसने जान से मारने की धमकी दी। बाद में पता चला कि राजबीर शर्मा और दोनों ट्रक चालकों ने मिलीभगत कर माल बीच रास्ते में ही बेच दिया।
शहर थाना पुलिस ने राजबीर शर्मा को नामजद कर 2 ट्रक चालकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर धान बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेअंत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें