फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मक सोच के लोगों के खिलाफ तिरंगा यात्रा एक शुरूआत : ढांडा ी

विज्ञापन
सफीदों में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता व नेता। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को सफीदों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा देश में नकारात्मक सोच वाले लोगों के खिलाफ एक शुरूआत है। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफीदों की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में एक बिगुल है। देश के प्रति सम्मान नहीं रखने वाले लोगों के खिलाफ है। उन्होंने मुआना गांव के शहीद सिपाही मंसाराम, हाट गांव के शहीद सिपाही रामचंद्र, सफीदों के शहीद सिपाही सूबे सिंह, बुढ़ाखेड़ा गांव के शहीद नायक दलबीर सिंह, खातला गांव से शहीद सूबेदार ओमप्रकाश को याद करते हुए कहा कि इन वीरों की कुर्बानी कभी नहीं बुलाई जा सकती। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि देश के शहीदों और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है ।
यह रहा रूट
तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड व बाजार से नागक्षेत्र होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सफीदों शहर देशभक्तिमय हो गया और देशभक्ति और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें