फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले की लैक्रोस टीम के चयन के लिए ट्रायल 12 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौथी हरियाणा सीनियर स्टेट लैक्रोस चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जींद जिले की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल 12 सितंबर को सुबह 10 बजे पांडु पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे। लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जींद जिले की टीम के लिए किया जाएगा।
चयनित टीम 26 और 27 सितंबर को हिसार जिले के मंडी आदमपुर में आयोजित होने वाली चौथी हरियाणा सीनियर स्टेट लैक्रोस चैंपियनशिप 2026-27 में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए कुछ दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें