फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेशिया में भारतीय लैक्रोस टीम का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम ने जीता कांस्य

विज्ञापन
09जेएनडी02: लैक्रोस प्रतियो​गिता में जिले की विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
जींद। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित मलेशिया लैक्रोस प्रतियोगिता 2026 में भारतीय लैक्रोस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं भारतीय पुरुष टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जींद के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नैंसी गोयत, अन्नू बूरा और सर्वेश बल्हारा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया।
महिला टीम की कांस्य पदक जीत को जिले के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। तीनों खिलाड़ी लैक्रोस संघ जींद के तहत रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, पांडू पिंडारा में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह मुख्य कोच राजपाल रेढू और सहायक कोच मनदीप श्योकंद की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक जितेंद्र बांगर, लैक्रोस संघ जींद के प्रधान सोमनाथ सैनी, डीपीई कुलदीप अहलावत, एईओ मुनीत बेरवाल, कोच जसवंत, डीपीई राजिंदर और सुरजीत बूरा ने खुशी जताई और खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें