जींद। जिला जींद यूथ बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए चार सितंबर को ट्रायल छोटू राम किसान महाविद्यालय में होंगे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन जींद के प्रधान एवं छोटू राम किसान महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2010 या उसके बाद का होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि लड़कियों के ट्रायल दोपहर तीन बजे और लड़कों के ट्रायल शाम चार बजे शुरू होंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर 100 रुपये ट्रायल फीस जमा करवाकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
ट्रायल के आधार पर चयनित लड़के और लड़कियों की टीमें 11 से 13 सितंबर तक गांव बराही, बहादुरगढ़, जिला झज्जर में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की यूथ टीमें हिस्सा लेंगी।
डॉ. ढांडा ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों को हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बिना खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने जिले के पात्र खिलाड़ियों से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया।