जींद। बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग परिवहन भत्ता देगा। 2024-26 सत्र के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बैंक खाते में यह भत्ता डाला जाएगा। जिले में पांच बुनियाद केंद्र हैं, जिसके लिए 16 लाख 68 हजार रुपये का परिवहन भत्ता मिलेगा।
बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों को 9वीं और 10वीं कक्षा में जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। कक्षा 11वीं में यह विद्यार्थी सुपर-100 परीक्षा देते हैं। विकल्प फाउंडेशन के नेतृत्व में इन विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई भी करवाई जाती है।
शिक्षा विभाग बुनियाद केंद्र पर पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थी को चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से परिवहन भत्ता देती है। अब इन विद्यार्थियों को यह भत्ता मिलेगा। 10वीं कक्षा में पढ़ रहे जिले के 165 विद्यार्थियों को यह परिवहन भत्ता मिलेगा, जो स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
इसके अलावा बुनियाद केंद्र पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क किताब और वर्दी भी मुहैया करवाई जाती है।
बॉक्स
जिले में यह है पांच बुनियाद केंद्र
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना
बॉक्स
बुनियाद केंद्रों पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा परिवहन भत्ता दिया जाएगा। यह बजट स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाला जाएगा। यह भत्ता दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। बुनियाद शिक्षा विभाग की बेहतर योजना है। इसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
04जेएनडी07-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का फोटो। संवाद