फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के ईओ पहुंचे कार्यालय, बोले-नहीं मिला तबादले का कोई पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान, भाजपा नेता जवाहर सैनी और पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी के बीच चल रहे विवाद के बीच कार्यकारी अधिकारी के तबादले पर नया विवाद शुरू हो गया है। जहां एक ओर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी कह रही हैं कि कार्यकारी अधिकारी को दस अगस्त को ही रिलीव किया जा चुका है तो कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि उन्हें न तो तबादले की और न ही रिलीव किए जाने की कोई सूचना है।
विज्ञापन

पूरे विवाद के बीच कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान शुक्रवार को भी अपने कार्यालय पहुंचे और जरूरी काम निपटाया। उन्होंने बताया कि तबादला होने का कोई भी पत्र उनके पास नहीं आया है, ऐसे में वे अपना कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि 17 जुलाई को पार्षद काला सैनी और भाजपा नेता व चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी का कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान के साथ विवाद हो गया था। इस मामले में लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
इस मामले की सबसे अधिक चर्चा राजनीतिक गलियारों में रही। गौरतलब है कि वीरवार देर रात कार्यकारी अधिकारी के तबादले का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वहीं शुक्रवार को नगर परिषद की राजनीति में इसकी चर्चाएं रहीं। चेयरमैन समर्थक पार्षदों का कहना है कि भाजपा नेता जवाहर सैनी ने अपनी ताकत दिखा दी है।
विज्ञापन

10 अगस्त को ही किया जा चुका है रिलीव
मुख्यालय से कार्यकारी अधिकारी के तबादले का पत्र मिलने के बाद दस अगस्त को ही उन्हें पद से रिलीव किया जा चुका है। उन्हें तबादले का पत्र मिला या नहीं वही बता सकते हैं।
- पूनम सैनी, चेयरमैन जींद नगर परिषद।
वर्जन
इस मामले में दो पक्ष आए हैं। कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि उनके पास अदालत से स्टे ऑर्डर है, लेकिन चेयरपर्सन का कहना है कि स्टे से पहले ही उन्हें रिलीव कर दिया गया है। वहीं अब प्रदेश भर में म्यूनिसिपल कमिश्नर सरकार द्वारा नियुक्त किए गए हैं। जींद के लिए नियुक्त म्यूनिसिपल कमिश्नर को इसकी जानकारी दे दी गई है। वे सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद वे मामले को देखेंगे। फिलहाल यह पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें