फोटो 6 नरवाना। टीचिंग एट द राइट लेवल पर प्रशिक्षण लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत टीचिंग एट द राइट लेवल विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार और डॉ. राजवीर नैन के निर्देशन में किया गया। यह प्रशिक्षण नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना और प्रभावी शिक्षण तकनीकों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कल्याणी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। राज्य प्रमुख राजेंद्र शर्मा, असर एसोसिएट हरियाणा संदीप शर्मा, मंडल प्रमुख दिनेश शर्मा तथा प्रतीक ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति और स्तर अलग-अलग होता है। इसलिए शिक्षण कार्य बच्चों की कक्षा के बजाय उनके वास्तविक अधिगम स्तर के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने टीचिंग एट द राइट लेवल पद्धति के विभिन्न पहलुओं और उसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी।
संवाद