फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेतन न मिलने से आहत प्रशिक्षु पटवारियों ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष रखी मांग

Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी28: डीआरडीए हॉल में डिप्टी स्पीकर से मिलने पहुंचे प्र​शिक्षु पटवारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नौ महीने पहले नियुक्त किए गए प्रशिक्षु पटवारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला। मानदेय की मांग को लेकर इन पटवारियों ने डीआरडीए हाल में डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिना मानदेय के उनके परिवार का गुजारा होना मुश्किल हुआ है। वह खुद दूर दराज से किराया लगाकर आने में परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षु पटवारी रविंद्र, मुकेश, मौसम, कीर्ति, रुपेश, प्रवीन, विश्व, नीरू ने कहा कि प्रदेश के 2650 प्रशिक्षु पटवारी काम कर रहे हैं। अकेले जींद में 185 पटवारी हैं। इन सभी को मानदेय नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी स्पीकर ने उनको आश्वासन दिया है कि वह इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे और उनका मानदेय जारी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें