फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में दर्दनाक हादसा: कोहरे के कारण दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत; अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 16 Jan 2025 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)

सार

राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान करेला गांव निवासी जगबीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना क्षेत्र में बुधवार सांय को कोहरे के चलते हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा राजगढ़ गांव के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करेला गांव के निवासी 50 वर्षीय जगबीर अपनी बाइक पर जुलाना से घर की ओर जा रहे थे। वहीं, झमोला गांव निवासी 36 वर्षीय राजेंद्र जुलाना की ओर आ रहे थे। दोनों की बाइकों की राजगढ़ गांव के समीप जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान करेला गांव निवासी जगबीर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें