फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: त्योहार की रौनक पर ट्रैफिक का ग्रहण, दो प्रमुख रास्ते बंद...गोहाना रोड पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
01जेएनडी11: साधुराम।
विज्ञापन
जींद। दिवाली नजदीक है। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है लेकिन शहर में चल रहे निर्माण कार्य ने ग्राहकों की राह मुश्किल कर दी है। शहर के दो प्रमुख रास्ते बंद हैं। ऐसे में बाजार तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर वाहन चालकों के समय और जेब पर पड़ रहा है। वहीं, दुकानदारों को ग्राहक कम पहुंचने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

जींद-पानीपत रोड पर फ्लाईओवर से शहर की तरफ जाने वाला रास्ता निर्माण कार्य के चलते बंद है। वाहन चालकों को बस स्टैंड से होते हुए गोहाना रोड के रास्ते शहर में प्रवेश करना पड़ रहा है। करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। दिवाली के चलते बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में गोहाना रोड पर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
दूसरी तरफ सफीदों गेट से दालमवाला चौक तक सड़क निर्माण के चलते रास्ता बंद है। इस मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की गई है। यह शहर का व्यस्त रास्ता है। यहां से रोजाना हजारों लोग बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचते हैं। रास्ता बंद होने से आसपास के लोगों के साथ दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

20 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित
सफीदों गेट की तरफ से आने वाले 20 हजार से अधिक लोगों की रोजाना आवाजाही इस रास्ते पर निर्भर है। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। सफीदों रोड की मिस्त्री मार्केट में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। यहां दूर-दराज से ग्राहक सामान खरीदने आते हैं। अब उन्हें पुराने बस स्टैंड या सेक्टरों के रास्ते से घूमकर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। दिवाली के सीजन में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ती है लेकिन रास्ते बंद होने से लोग बाजार आने से कतरा रहे हैं। दुकानदारों को डर है कि कहीं रास्तों की वजह से त्योहार का कारोबार प्रभावित न हो जाए।

गोहाना रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव
दो प्रमुख रास्तों पर एक साथ निर्माण कार्य चलने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में प्रवेश करने के लिए गोहाना रोड प्रमुख विकल्प बन गया है। इस कारण यहां दिनभर वाहनों की भीड़ रहती है। त्योहार पर खरीदारी के लिए परिवार के साथ निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

व्यापारियों को सता रही कारोबार प्रभावित होने की चिंता
दिवाली का सीजन व्यापार के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण होता है। सफीदों गेट से दालमवाला चौक तक रास्ता बंद होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई ग्राहक रास्ता बंद देखकर वापस लौट जाते हैं। प्रशासन को त्योहार से पहले रास्ता खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था करने पर ध्यान देना चाहिए। -साधुराम, व्यापारी


सफीदों रोड की मिस्त्री मार्केट में दूर-दूर से ग्राहक सामान खरीदने आते हैं। रास्ता बंद होने के कारण ग्राहकों को पुराने बस स्टैंड या सेक्टरों से होकर आना पड़ रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। -राजेंद्र मिस्त्री, दुकानदार


जींद-पानीपत रोड पर फ्लाईओवर से शहर की तरफ रास्ता बंद है। ऐसे में बस स्टैंड और गोहाना रोड से होकर आना पड़ता है। करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। दिवाली के समय पहले ही सड़कों पर भीड़ रहती है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।-पंकज, कर्मचारी
-
सफीदों गेट से दालमवाला चौक की तरफ रास्ता बंद होने से बाजार पहुंचना मुश्किल हो गया है। गोहाना रोड पर वाहनों की भीड़ रहती है। त्योहार के दिनों में परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकलना भी परेशानी भरा हो गया है। प्रशासन को निर्माण कार्य में तेजी लाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। -सुनील कर्मचारी


तीन दिन पहले खुलवाने का करेंगे प्रयास :
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजकुमार नैन ने बताया कि दिवाली से तीन दिन पहले सफीदों मार्ग पर दालमवाला चौक के पास की बैरिकेडिंग खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल सड़क पर पानी से तराई करवाई जा रही है। फ्लाईओवर के पास भी निर्माण कार्य चल रहा है। वाहन चालक बस स्टैंड की तरफ से शहर में आ सकते हैं।

01जेएनडी11: साधुराम।

01जेएनडी11: साधुराम।

01जेएनडी11: साधुराम।

01जेएनडी11: साधुराम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें