फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहांत लॉकडाउन के विरोध में उतरे जिले के व्यापारी

विज्ञापन
पालिका बाजार में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने को हरियाणा सरकार द्वारा आवश्यक आपूर्ति वाली दुकानों को छोड़कर शनिवार और रविवार को अन्य दुकानों और सरकारी कार्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है, जिसका व्यापारियों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के लोग लामबंद होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके साथ ही व्यापारियों पर हो रहे हमले से नाराज हैं। पालिका बाजार में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि यदि 48 घंटे में व्यापारी पर हमला करने के आरोपियों को नहीं गिरफ्तार किया गया तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इसके अलावा अगले सप्ताह लॉकडाउन लगाया तो सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने कहा कि 21 अगस्त शाम को काठ मंडी में व्यापारी विकास पर तीन-चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। व्यापारियों के प्रति सरकार उदासीन रवैया अपना रही है।
उन्होेंने कहा कि नरवाना में एक व्यापारी की गत दिनों चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। सफीदों में व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। जुलाना में एक आढ़ती का कुएं से शव बरामद हुआ था, लेकिन आज तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि अब सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की दुकानें तो बंद करवा दी, लेकिन शराब के ठेके खुले हैं। रोडवेज बस में 50 से ज्यादा सवारियां सफर कर रही हैं। गोयल ने सरकार से सवाल किया कि क्या व्यापारियों की दुकानों से ही कोरोना संक्रमण फैलेगा। सरकार व्यापारियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यदि अगले सप्ताह फिर से लॉकडाउन लगाया गया तो व्यापारी बैठक करके अपनी दुकानें खोलने पर मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से सप्ताहांत लॉकडाउन वापस लेने तथा व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
इस मौके पर जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, नगर प्रधान ईश्वर बंसल, राधाकिशन बिंदल, सुरेश गर्ग, सावर गर्ग, जयकुमार गोयल, बीएस गर्ग, रिंकू, राजू लिलिना, काकू सरदार, जितेंद्र जैन, सुरेश, जयप्रकाश सिंगला, महेंद्र बागड़ी, विनोद सिंगला, भजन गर्ग, राजबीर, सुशील घोघड़ियां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें