जींद। व्यापारी वर्ग ने एक बार फिर सरकार से पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि वे जीवनभर ईमानदारी से व्यापार करते हुए जीएसटी समेत अन्य कर समय पर देते है। बुढ़ापे में जब आर्थिक सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब उनके लिए कोई सरकारी योजना नहीं है।
साहिल बंसल युवा प्रधान, अग्रवाल वैश्य समाज ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था को चलाने का काम करते हैं। सरकार व्यापारियों से कोई भी टैक्स नहीं छोड़ती। व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा देने की बात आती है तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि सरकार व्यापारियों के लिए एक स्थायी पेंशन योजना लागू करे।
सरकार को व्यापारियों के हक के लिए कोई न कोई योजना लागू करनी चाहिए। सरकार को एक उम्र तय करनी चाहिए।इसके बाद व्यापारियों काे भी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए।
10जेएनडी07: साहिल बंसल व्यापारी
10जेएनडी07: साहिल बंसल व्यापारी