फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना-उझाना रोड पर प्रगति फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल सुरजाखेड़ा निवासी महेंद्र और उनके बेटे 18 वर्षीय अभिषेक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी भी करते हैं। 31 अक्तूबर सुबह करीब सवा तीन बजे वह अपने छोटे बेटे अभिषेक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में जीरी भरकर खनौरी जा रहे थे। ट्रैक्टर वह खुद चला रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर प्रगति फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और ट्रक सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरा। वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है वहीं ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें