फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाईक सवार किसान को मारी टक्कर, अस्पताल में दम तोड़ा; परिवार की मुआवजे की मांग

Fri, 15 Nov 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाकर उसके पिता मालक सिंह के मोटरसाईकिल में सीधी टक्कर मारकर एक्सीडेंट किया और घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव धर्मगढ़ बोहली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाईक सवार किसान को टक्कर दे मारी। इस टक्कर में किसान की मौके पर मौत हो गई। मृत्तक किसान की पहचान मालक सिंह निवासी मलिकपुर के रूप में हुई है। घटना होते की काफी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए। किसान मालक सिंह को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे ब्यान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए ब्यान में गांव मलिकपुर निवासी जीवन सिंह ने कहा कि 14 नवंबर की सायं करीब 6 बजे उसके पास उसके चाचा मेजर सिंह का फोन आया कि उसके पिता मालक सिंह का धर्मगढ़-मलिकपुर रोड़ पर नहर पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि उसका पिता रोड़ की साईड में मोटरसाइकिल सहित लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके पिता को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल के आसपास तसल्ली करने पर उसे मालुम हुआ कि उसके पिता का एक्सीडेंट महेंद्रा अर्जुन टै्रक्टर-ट्रॉली के साथ हुआ है। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव धर्मगढ़ निवासी अमनदीप का था। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाकर उसके पिता मालक सिंह के मोटरसाईकिल में सीधी टक्कर मारकर एक्सीडेंट किया और घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। ब्यान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 106 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृत्तक मालक सिंह छोटा किसान था और उसके ऊपर ही सारे परिवार का दारोमदार था। उसकी मौत के बाद परिवार काफी सदमें है। गांव के किसानों ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें