फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मिलकर पत्नी और बच्चों को मारपीट कर अधरमा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बीबीपुर में एक व्यक्ति ने मां के साथ मिलकर पत्नी और बच्चों को अधमरा कर दिया। तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने बताया कि उसकी शादी गांव बीबीपुर निवासी सुशील के साथ 1999 में हुई थी। उसका पति सुशील तथा सास राजपति उसके साथ मारपीट करते ते। झगड़ा होने के क्राण वह बेटा और बेटी के साथ मायके खरकरामजी में आकर रहने लगी थी । कुछ दिन पहले हुई पंचायत के बाद वह पति के साथ ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। आठ अगस्त को सुबह उसके पति तथा सास ने उनके साथ मारपीट की। दोनों ने मिलकर उसे व बच्चों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों को अधमरा कर दिए। आसपास के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सुशील और राजपति को नामजद कर उनके खिलाफ लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें