फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आज जिले के सात लोग लौटेंगे, एक सप्ताह में आएंगे 105 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में फंसे जिले के लोगों को सरकार द्वारा निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जींद के पांच लोग मनीला और दो लोग ढाका से आएंगे। एक सप्ताह में विदेश से जींद में 105 लोग आएंगे। इन सभी को जिले के होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इनके ठहरने के लिए 11 होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि शनिवार को जिले में सात लोग विदेश से आएंगे। इनमें पांच लोग मनीला से तथा दो ढाका से आएंगे। एक सप्ताह में विदेश से 105 लोग पहुंच रहे हैं। डॉ. दहिया ने बताया कि बुलबुल टूरिस्ट कांप्लेक्स, होटल उत्तम पैलेस, होटल दीप पैलेस, होटल हवेली, होटल उत्सव, होटल सागर, होटल रोज कसल, होटल अभिनंदन, होटल जेपी गोल्ड, होटल उमराव नरवाना स्थित होटल मितासो तथा होटल सिटी पार्क को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इन 11 होटलों के 162 कमरों को विदेशों से लाए जाने वाले लोगों के ठहराने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने सभी होटल मैनेजरों व संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए होटलों में ठहरने वाले लोगों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होटलों व धर्मशालाओं के लिए प्रतिदिन के हिसाब से रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। होटल मालिक प्रति व्यक्ति 1200 रुपये तथा धर्मशाला संचालक 600 रुपये ले सकते हैं, लेकिन यहां ठहरने वाले लोगों से अग्रिम तौर पर राशि प्राप्त नहीं करें। होटल संचालकों को इन व्यक्तियों के लिए नाश्ता, लंच, डिनर, मिनरल वाटर की दो बोतलें, चाय, कॉफी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवानी होगी। ठहरने वाले लोगों को उनके कमरों में ही खाना उपलब्ध करवाएं और बर्तनों में खाना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें