जींद। नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहर में सार्वजनिक स्थानों पर नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के नेतृत्व में डस्टबिन रखे। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर विशेष दिन की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र पार्क को कमर्शियल क्षेत्र मार्केट और फुटपाथ पर लगभग 124 डस्टबिन रखवाए गए हैं ताकि लोग कटरा कूड़ा इधर-उधर न डालें और शहर में गंदगी न फैले।
चेयरपर्सन डॉ अनुराधा सैनी ने बताया कि यह डस्टबिन अलग-अलग रंग के लगवाए गए हैं। इससे सुख-गिला कूड़ा कचरा अलग-अलग डाला जा सके। नगर परिषद ने हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को कूड़ेदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।
दुकानदारों को बताया गया कि अपनी दुकान के आगे दो डस्टबिन एक नीला और एक हरा रखें। इससे कि सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डाला जा सके। गीला कचरा हरे डस्टबिन में डाला जाता है। वहीं सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डाला जाता है। जब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है उठाकर कूड़ा ट्रॉली में डाल दें।