फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुढ़ापे में आर्थिक संबल की लाठी मिले

Fri, 09 Jan 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी02: सुनील गर्ग
विज्ञापन
जींद। व्यापारी वर्ग ने एक बार फिर सरकार से पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई है। जिला प्रधान, युवा अग्रवाल सभा प्रदेश महासचिव मंयक गर्ग ने कहा कि व्यापारी जीवनभर ईमानदारी से व्यापार करते हैं और जीएसटी सहित सभी प्रकार के कर समय पर सरकार को अदा करते हैं लेकिन बुढ़ापे में जब उन्हें सहारे की जरूरत होती है तो उनके लिए सरकारी योजना नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रधान मयंक गर्ग ने सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण असामाजिक तत्व बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने मांग की कि प्रमुख बाजारों में पुलिस की नियमित गश्त करवाई जाए, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार पेंशन योजना लागू करे ताकि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बीमा पॉलिसी लागू करने की भी मांग की, जिससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में व्यापारी के परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।-सुनील गर्ग व्यापारी

बॉक्स
सरकार टैक्स वसूली में तो सख्ती दिखाती है लेकिन जब सुविधाएं देने की बात आती है तो नजरअंदाज कर दिया जाता है। यदि व्यापारियों को पेंशन और बीमा जैसी योजनाओं से जोड़ा जाए तो न केवल उनका भविष्य सुरक्षित होगा।-पवन गर्ग व्यापारी

बॉक्स
जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों पर टैक्स का बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। चाहे वह छोटा दुकानदार हो या बड़ा व्यापारी सभी टैक्स देते हैं लेकिन उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए योजना नहीं बनाई गई।-डीसी बंसल व्यापारी

08जेएनडी02: सुनील गर्ग

08जेएनडी02: सुनील गर्ग

08जेएनडी02: सुनील गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें