08जेएनडी22: बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान पर जांच करते हुए जिला ड्रग अधिकारी गीता गोयल। स्रोत:
जींद। नकली और घटिया गुणवत्ता वाले कॉस्मेटिक्स उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने प्रदेश में विशेष अभियान चलाया। जींद शहर में भी ड्रग कंट्रोलर की टीम ने चार कॉस्मेटिक्स दुकानों से नौ नमूने लिए हैं।
यह सैंपल गोहाना रोड, बैंक रोड और हनुमान गली स्थित दुकानों से लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से नकली और बिना मानक वाले कॉस्मेटिक्स उत्पादों की शिकायतें विभाग को लगातार मिल रही थीं।
बताया गया था कि कुछ दुकानों पर ऐसे उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जिन पर न तो सही लेबलिंग है और न ही गुणवत्ता संबंधी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है। ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी बीमारियों और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में कॉस्मेटिक्स की दुकानों की जांच की गई और संदिग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए। जींद में ड्रग कंट्रोलर की टीम ने दुकानों में कॉस्मेटिक्स सामानों की जांच की और नौ नमूने एकत्र किए।
वर्जन दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह केवल अधिकृत कंपनियों के उत्पाद ही बेचें। वहीं आम लोगों से भी अपील की गई है कि वह कॉस्मेटिक्स खरीदते समय ब्रांड, एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता से संबंधित जानकारी अवश्य जांचें। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।-गीता गोयल, जिला ड्रग अधिकारी जींद।