फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देशभक्ति के जज्बे के साथ शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी17-लाल चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री।स्रोत शहरवा
विज्ञापन
उचाना। शहर में बुधवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ भाग लिया। हरियाणवी वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थियों ने यात्रा के आकर्षण को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

लाल चौक से विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान एसडीएम रमित यादव और थाना प्रभारी चंद्रपाल भी मौजूद रहे। यात्रा लाल चौक से शुरू होकर पुलिस चौकी के रास्ते अनाज मंडी, रेलवे रोड से होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर तिरंगे झंडे लगाए और देशभक्ति के इस आयोजन के प्रति उत्साह जताया। देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री भी पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। यात्रा के समापन अवसर पर उन्होंने है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हुं देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और भावुक एवं देशभक्तिमय बना दिया।
विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र और प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से तिरंगा यात्राओं के माध्यम से शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्य किया जा रहा है। आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हें यह वीर शहीदों की कुर्बानियों की देन है। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर सतीश जांगड़ा, संदीप चहल, संजय चहल, श्रवण मांडी, सुरेंद्र खरकभूरा, रमेश अत्री, विकास श्योकंद, प्रवीण गर्ग, रमेश राणा, साधुराम गुरुकुल खेड़ा, बलवान कापड़ो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें