जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दिल्लूवाला गांव में टीकाकरण अभियान चलाया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को निर्धारित टीके लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीक्षा यादव ने की।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाने के लिए समय पर टीके लगवाना जरूरी है।
टीकाकरण से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, निमोनिया और टीबी जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। संवाद