फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खराब एसी पर उपभोक्ता आयोग का फैसला कंपनी और डीलर को नया देने के आदेश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने खराब एयर कंडीशनर की शिकायत पर आईएफबी कंपनी और उसके अधिकृत डीलर शिवशक्ति इलेक्ट्रॉनिक्स, उचाना मंडी को उपभोक्ता के पक्ष में राहत देने के आदेश दिए हैं।
आयोग ने दोनों पक्षों को 45 दिन के भीतर उसी मॉडल का नया एसी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मॉडल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में 39 हजार रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने होंगे। इसके अलावा मानसिक परेशानी के लिए पांच हजार और मुकदमा खर्च के पांच हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन

उचाना मंडी निवासी विरेंद्र कुमार ने 10 मई 2024 को 39 हजार रुपये में आईएफबी कंपनी का स्प्लिट एसी खरीदा था। वारंटी अवधि के दौरान एसी में खराबी आने पर उन्होंने कंपनी में कई बार शिकायत दर्ज करवाई। ई-मेल सहित अन्य माध्यमों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ।
जॉब कार्ड और कंपनी के जवाब में विरोधाभास : उपभोक्ता ने जिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई।
उनकी ओर से अधिवक्ता विरेंद्र जेपी सिंह ने पैरवी की। उन्होंने दलील दी कि वारंटी के बावजूद उचित सेवा नहीं देना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत सेवा में कमी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश जॉब कार्ड पर उपभोक्ता के संतुष्टि संबंधी हस्ताक्षर नहीं होने और कंपनी के जवाब में विरोधाभास का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष एके सरदाना और सदस्य गुरु दत्त गोयल की पीठ ने 2 नवंबर 2026 को शिकायत स्वीकार कर आदेश जारी किए। आयोग ने स्पष्ट किया कि 45 दिन में आदेश का पालन नहीं होने पर देय राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें