फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों पर जमानत पर आए आरोपी ने किया हमला

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल अजय। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव खरकरामजी में रंजिश के चलते गांव के ही अजय उर्फ नीलिमा ने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार की महिला समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। नीलिमा कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खरकरामजी निवासी राजा, उसका बेटा अजय और एक महिला बैल बुग्गी लेकर अपने खेतों में पशुओं का चाचा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला अजय उर्फ नीलिमा अपने साथियों के साथ वहां आ गया और परिवार के लोगों को बुग्गी से नीचे उतार लिया और लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने उनको छुड़वाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। घायल अजय ने बताया कि सदर थाना में आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर छूटकर आया है। अजय ने बताया कि उसके चाचा के लड़के की शराब के ठेके में हिस्सेदारी थी। गत दिनों उसकी नीलमा के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में पंचायत हुई तो वह अपने चचेरे भाई के पास ही खड़ा था। इसी रंजिश के चलते नीलिमा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। उसने बताया कि शोर मचाने पर जब लोग आने लगे तो नीलिमा अपने साथियों के साथ वहां से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें