फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी गांव डूमर खां की तीन बेटियां

विज्ञापन
02जेएनडी23: हरियाणा की U-19 हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू । स्रोत कोच। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
नरवाना। गांव डूमर खां की तीन होनहार बेटियां अदिति, राम भतेरी और अंजू हरियाणा की अंडर-19 हॉकी टीम में खेल रहीं हैं। तीनों खिलाड़ी दो से सात जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होने वाले राष्ट्रीयस्तर के हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। खेत-खलिहानों के बीच पली-बढ़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।

खिलाड़ियों के कोच सुमित और कमलेश डीपी ने खुशी जताते हुए बताया कि अदिति, राम भतेरी और अंजू शुरू से ही अनुशासित और मेहनती रही हैं। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर ध्यान और खेल के प्रति समर्पण ने इन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। कोच सुमित का कहना है कि यदि इसी तरह मेहनत जारी रही तो ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


अदिति, राम भतेरी व अंजू की सफलता से अन्य लड़कियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह सफलता उन तमाम लड़कियों के लिए संदेश है जो खेलों में भविष्य बनाना चाहती हैं।

02जेएनडी23: हरियाणा की U-19 हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी अदिति, राम भतेरी और अंजू । स्रोत कोच।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें