फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान के अवशेष जलाने पर तीन किसान गिरफ्तार, 11 पर केस

Tue, 19 Nov 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। धान के अवशेष जलाने पर जिले में रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा तीन किसानों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद भी किसान धान के अवशेष में आग लगाने से नहीं रुक रहे हैं। इसके कारण जिले में सोमवार को एक्यूआई का स्तर 497 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 101 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा सेटेलाइट के माध्यम से 135 स्थानों पर खेतों में विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी। इसमें 116 लोकेशन सही मिली। इन किसानों पर प्रशासन ने ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विभाग के अधिकारी लगातार गांवों में जाकर किसानों को धान के अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रविवार को जिले में अकालगढ़ निवासी संदीप, देशखेड़ा निवासी सुरजभान, बडनपुर निवासी रमेश व अनिल, ढाकल निवासी उमेद, थुआ निवासी जगमाल, डाहोला निवासी राजेंद्र, रेवर निवानी धर्मा, धमतान साहिब निवासी जसमेर, दातासिंह वाला निवासी लीला, खरल निवासी कर्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा ढाकल निवासी रामदिया, मांडी निवासी संदीप व जामनी निवासी अनिल को धान के अवशेष जलाने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें