04जेएनडी14: कराटे प्रशिक्षण में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
जींद। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी में रविवार को तीन दिवसीय कराटे कैंप का समापन हुआ। इसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर में कराटे के खिलाड़ियों को एडवांस ट्रेनिंग दी गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कुलदीप बडाला ने शिरकत की।
जिला कराटे संघ के सचिव कृष्ण सिंगरोहा ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। शिविर के समापन अवसर पर चार खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट जीती। ब्लैक बेल्ट जीतने वाले खिलाड़ी सिमरन, निकिता, रहीमा और ईरा को मुख्य प्रशिक्षक मुनीत बेरवाल और राजेश तक्षक ने ब्लैक बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया।
कैंप के समापन अवसर पर कर्मदीप लाठर, नवजोत सिंहमार, सचिन, परवीन कुंडू, सुनील मोर, विशाल, अंकुश बडाला, सिमरन, निकिता, रहीमा और हितेंद्र मौजूद रहे।