फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालश्रम कर रहे तीन बच्चे मुक्त कराए

Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पुलिस की मानव तस्कर विरोधी इकाई एवं गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला मानव तस्कर विरोधी इकाई के इंचार्ज एएसआई रमेश चंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सफीदों बाईपास पर स्थित परशुराम चौक से तीन छोटे बच्चों को बालश्रम करते हुए मौके से रेस्क्यू किया है। इनमें एक बच्चे की उम्र आठ वर्ष, जबकि दो की 10 व 12 वर्ष पाई गई है। इन बच्चों की सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में डीडीआर दर्ज करवा कर नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। तीनों बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करके बाल सरंक्षण अधिकारी कार्यालय में अभिभावकों की काउंसिलिंग करवाई गई। इन बच्चों के अभिभावक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और शहर में राजमिस्त्री का काम करते हैं। तीनों बच्चे पढ़ाई नहीं करते थे, बल्कि उनके परिजन बाल मजदूरी करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें