फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सयुंक्त अभियान में तीन बच्चों को भीख मांगते हुए पकड़ा

विज्ञापन
08जेएनडी27-भीख मांगते हुए काबू किए गए बच्चे। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस की मानव तस्कर विरोधी इकाई और गैर सरकारी सामाजिक संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने बुधवार को सयुंक्त अभियान में तीन बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए तीनों बच्चे सगे भाई हैं और उनकी उम्र मात्र आठ, नौ और 15 वर्ष है।
विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी इकाई के इंचार्ज एएसआई रमेश चंद के नेतृत्व में बालश्रम के विरुद्ध चलाए गए सयुंक्त अभियान के दौरान स्थानीय देवीलाल चौक पर तीनों बच्चों को भीख मांगते हुए पकड़ा। रेस्क्यू करके नियमानुसार कार्यवाही के पश्चात जिला बाल कल्याण समिती के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रेस्क्यू किए गए तीनों भाइयों और उनकी मां की जिला बाल सरंक्षण इकाई कार्यालय में काउंसिलिंग करवाई गई। जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान पाया कि तीनों भाई स्कूल तो जाते हैं, लेकिन स्कूल टाइम के पश्चात और छुट्टी के दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भीख मांगते हैं। इस पर उनकी मां को सख्त हिदायत देने के बाद बच्चों को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें