फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तलोडा गांव के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल, पर्स, तीन एटीएम कार्ड और 1900 रुपये छीनकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवाहा गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि वह 18 जनवरी को किसी काम से गुलकनी गया था। शाम को अपने गांव सिवाहा लौट रहा था तो तलोडा गांव के बस अड्डे पर बस से उतर गया। पैदल ही गांव जा रहा था तो एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और तलोडा से अगले गांव का नाम पूछने लगे। उसने अगले गांव का नाम सिवाहा बताया। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उसका मोबाइल, पर्स, 3 एटीएम कार्ड, 1900 रुपये व अन्य कागजात छीनकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें