फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साढ़े 18 किलो मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी11: दस किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया धमतान साहिब निवासी मदन। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने शनिवार को धमतान साहिब व गांव गढ़ी से साढ़े 18 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धमतान साहिब से 10 किलोग्राम गांजा और गढ़ी गांव से साढ़े 8 किलो डोडापोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धमतान साहिब निवासी मदन व डिंडोली निवासी जगतार सिंह और विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धमतान साहिब चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ बस अड्डा कैंची चौक धमतान साहिब पर मौजूद थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि धमतान साहिब गांव निवासी मदन गांजा बेचता है। इस समय धमतान साहिब से रसीदां की तरफ जाने वाला है। उसके पास अब भी कापी मात्रा में गांजा है। जब टीम भुल्लन मोड़ धमतान साहिब पहुंची तो एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। उसको रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दस किलोग्राम गांजा मिला।
दूसरे मामले में गढ़ी थाना की टीम को सूचना मिली कि डिंडोली निवासी जगतार सिंह और विशाल मादक पदार्थ बेचने का काम करते हैं। दोनों इस समय डिंडोली अनाज मंडी गढ़ी पर राह चलते लोगों को चूरा पोस्त बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो दो व्यक्ति एक बाइक पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़े हुए दिखाई दिए। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से साढ़े आठ किलोग्राम डोडा पोस्ट मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21जेएनडी11: दस किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया धमतान साहिब निवासी मदन। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें