फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी विभाग के जेई के घर से साढ़े तीन लाख रुपये और सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और उसे देखती घर की महिला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नहरी विभाग के जेई के अर्बन इस्टेट स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। रविवार दोपहर में हुई चोरी की वारदात के दौरान जेई अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी छतरपाल ने बताया कि वह शनिवार को अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर गया था। रविवार को उसके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे 3.50 लाख रुपये की सात तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। मकान का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने इस बार में उन्हें जानकारी दी। जब वह आया तो देखा की मकान के बाहर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से निकालकर कपड़ों को बिखेरा गया था। नकदी व जेवरात गायब थे।
उन्होंने बताया कि 3.50 लाख रुपये बैंक से निकाले थे। इनमें से तीन लाख रुपये किसी जानकार को देने थे और 50 हजार रुपये घर के खर्च के लिए रखे हुए थे। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि छतरपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी जगह चोरी करने में ताला तोड़ने के बाद भी असफल रहे चोर
अर्बन इस्टेट में जेई छतरपाल के मकान के नजदीक ही किसी दूसरे मकान में चोरी का प्रयास किया गया है। वहां पर मकान के बाहर लगे ताले टूटे मिले, लेकिन अंदर से कुछ भी सामान गायब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें