फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से दस लाख रुपये रंगदारी वसूलने के तीन आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
आरोपियों को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के बाद जेल में लेकर जाती सीआईए की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में तीन आरोपियों मुकेश गिरी, राममेहर व प्रदीप को अदालत ने जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस रिमांड का समय पूरा होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से रिमांड के दौरान 4.23 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में इससे पहले भी पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड के बाद जेल भेजा था, जबकि एक आरोपी मोनू रिमांड पर चल रहा है। व्यापारी नितिन गोयल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 26 अक्तूबर को फोन कर पोंकरी खेड़ी निवासी वजीर ने बुलाया पुरानी अनाज मंडी स्थित दुकान पर बुलाया था। इसके बाद व्यापारी से 25 लाख रुपये की मांग की। जब व्यापारी ने यह राशि देने से मना किया तो वहां पर मौजूद बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उसको जान से मारने की धमकी दी। इस पर घर से दस लाख रुपये मंगवाकर बदमाशों को दिए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। इस मामले में अब तक सीआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से चार को जेल भेज दिया, जबकि एक रिमांड पर चल रहा है। हालांकि अब तक इसमें दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
सीआईए इंचार्ज अनूप ने बताया कि शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी लेने के मामले में तीन आरोपियों राममेहर, मुकेश गिरी व प्रदीप को चार दिन के रिमांड के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.23 लाख रुपये की राशि भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें