फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के देवरड़ गांव में पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट करने, लूट करने के तीन आरोपियों को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरमाना गांव निवासी आशीष, ब्राह्मणवास गांव निवासी राहुल, फरमाना गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देवरड़ गांव निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर को उनके पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट की और उससे 18 से 20 हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी छीन ली और फरार हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने कर्मबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, लूटपाट करने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फरमाना गांव निवासी आशीष, ब्राह्मणवास गांव निवासी राहुल, फरमाना गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें